President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन!

Priya Singh Rathore

Updated on:

President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी बुधवार, 14 फरवरी, 2024 को राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगी। उनके दौरे को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। मंदिर को रंग-बिरंगी फूलों और ध्वजों से सजाया गया है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। President Draupadi Murmu

दौरे की मुख्य बातें:

  1. राष्ट्रपति मुर्मू सुबह हेलीकॉप्टर से दौसा पहुंचेंगी।
  2. वहां से वे मंदिर तक हेलीपैड का इस्तेमाल करेंगी।
  3. मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद वे शाम को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम जाएंगी।
  4. यह पहली बार है जब कोई राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम का दौरा कर रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त:

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगी।
  2. राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10 बजे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
  3. वे सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से मेहंदीपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगीं।
  4. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बालाजी कस्बे को पुलिस छावनी बनाया गया है।
  5. इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात है।
  6. आज मंदिर में आम भक्तों के लिये दर्शन बंद हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय राजस्थान दौरा:

  1. राष्ट्रपति मुर्मू के लौटने के बाद आमजन दर्शन कर सकेंगे।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेहंदीपुर बालाजी में पूजा-अर्चना के बाद हेलीकॉप्टर से वापस जयपुर एयरपोर्ट लौटेंगी।
  3. उसके बाद 11 बजे एयरपोर्ट के अंदर से ही विशेष विमान से उदयपुर के लिए रवाना होंगीं, जहां से वह वागड़ के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम की धरा पर जाएंगीं।

जयपुर में मुख्यमंत्री ने किया था स्वागत :

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार को जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की।
  2. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधा राजभवन पहुंची, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया।
  3. राष्ट्रपति ने इस दौरान राज्यपाल मिश्रा की सेहत का हाल पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
  4. राष्ट्रपति के स्वागत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट की।
  5. उन्होंने लिखा, “खम्मा घणी सा…पराक्रम, त्याग और बलिदान की पावन धरा राजस्थान। पधारने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया”।
Join WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

Hello, I have been doing Content Writing ,SEO SMM DIGITAL MARKETING WordPress website development for more than 5 years. Currently I am sharing this experience with you on this website

Leave a Comment