President Draupadi Murmu Updates: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टेट डिनर होस्ट किया

Priya Singh Rathore

Updated on:

President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टेट डिनर होस्ट किया

President Draupadi Murmu: 

Draupadi Murmu hosted a state dinner: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को स्टेट डिनर होस्ट किया था।

अब इस डिनर का मेन्यू सामने आया है।

इसमें सरसों का साग, मक्के की रोटी, केसर बादाम शोरबा, छेना पतुरी, बागान-ए-सब्ज, सब्ज पुलाव,

अंजीर कोफ्ता और दाल डेरा जैसी चीजें शामिल थीं।

इसके अलावा डेजर्ट में गाजर नजाकत और भारतीय अंदाज वाली फ्रैंच डिश फिरनी मिल फ्यूइले भी रखी गई थी।

मैक्रों 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए थे।

वे गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए।

स्टेट डिनर के दौरान मुर्मू-मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

Preparations for the dinner of the heads of state: राष्ट्रध्यक्षों के डिनर की पूरी तैयारी कैसे होती है?

1. किसी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जब विदेशी मेहमानों के लिए डिनर पार्टी या भोज का आयोजन करते हैं तो वह बहुत ज्यादा औपचारिक होता है।

अगर भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री होस्ट हैं तो आयोजन का स्थान उनकी तरफ से पहले ही तय हो जाता है।

उदाहरण के लिए राष्ट्रपति इस भोज को राष्ट्रपति भवन या देश के किसी दूसरी जगह पर आयोजित कर सकते हैं।

 

2. वेन्यू तय होने के बाद अशोक की लाट से बने इनविटेशन कार्ड विदेशी मेहमानों को भेजे जाते हैं।

मेहमान इस कार्ड को एक्सेप्ट करने के बाद जवाब भेजते हैं कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हालांकि, काफी हद तक ये सब कुछ दोनों देशों के अधिकारी पहले ही तय कर लेते हैं।

विदेशी मेहमानों को क्या खिलाना है, इस पर आखिरी फैसला आयोजन के होस्ट, यानी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ही लेते हैं।

 

3. विदेशी मेहमान का मेनू तैयार करने से पहले प्रोटोकॉल ऑफिसर मेहमानों के दफ्तर से पता करते हैं कि उनकी डाइटरी हैबिट्स क्या हैं।

उनके कोई मेडिकल इश्यूज तो नहीं है या उनको सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद है।

इसके बाद अतिथि देवो भव: के विचार से ऐसा मेनू तैयार किया जाता है, जिसे मेहमान दिल से पसंद करें और खाने के बाद उन्हें खुशी हो।

Read Also:- Occasion of Republic Day: गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या में भगवान श्री राम के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

 

Hello, I have been doing Content Writing ,SEO SMM DIGITAL MARKETING WordPress website development for more than 5 years. Currently I am sharing this experience with you on this website

Leave a Comment