Ayodhya Ram Mandir Updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश विदेश से लगभग एक लाख कुंतल विभिन्न प्रकार के फूलों को मंगाया

Priya Singh Rathore

Updated on:

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir Updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश विदेश से लगभग एक लाख कुंतल विभिन्न प्रकार के फूलों को मंगाया

 

Ayodhya Ram Mandir: 22 तारीख के पहले राम जन्मभूमि परिसर सहित रामधाम को

सजाने के साथ रंग विरंगे -फूलों से महकाने का काम शुरू हो गया है। इ

सके लिए देश विदेश से लगभग एक लाख कुंतल विभिन्न प्रकार के फूलों को मंगाया गया है।

राम जन्मभूमि परिसर से फूलों को सजावट शुरू हो गई है।

इसी के साथ धर्मपथ,रामपथ और भक्ति पथ को सजाया जाएगा।

इसी के साथ कन्नौज से आए इत्र को भी पूरे नगर में छिड़का जाएगा।

जिन स्थानों पर सजावट हो रही है वहां सेल्फी लेने वालों की और मची है।

Consecration of Lord Shri Ram in Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूलों से सजेगी

 

Consecration Ceremony: देश के प्रमुख जगह जैसे कोलकाता, दिल्ली कानपुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश सहित विदेशों से भी विशेष प्रकार की प्रजातियों के फूल मंगाए गए हैं। जैसे कोनिया, एरि का पान, रजनीगंधा, कनेर, मनोकोमली, टाटा रोज, चाइना पत्ती, सन ऑफ इंडिया, जरबेरा, विक्टोरिया और गुलाब इत्यादि हैं। इन्हें सजाने के लिए मथुरा, वृंदावन, सीतापुर और पश्चिम बंगाल से लगभग 1000 से अधिक कारीगर भी बुलाये गए हैं। फूलों के साथ-साथ जगह-जगह छोटे खूबसूरत प्लाट भी लगाए गए है |

Ramdham Ayodhya: रामधाम अयोध्या इत्र से महकेगा

 

Ram Janmabhoomi: त्रेता में भगवान श्री राम के जन्म लेने और 14 वर्ष बाद बनवास के बाद अयोध्या लौटने पर अवध वासियों को अपार खुशी थी।

इस खुशी में देवताओं ने भी बराबर की सहभागिता निभाई थी।

फल स्वरूप पूरा ब्रह्मांड रोशनी में जगमगाने के साथ महक उठा था।

ठीक उसी प्रकार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन भी निर्धारित है।

चारों तरह रंग- बिरंगी लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं से क्षेत्र को सुशोभित किया गया है।

इसी के साथ प्राकृतिक सुगंध बिखेरने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

राम जन्मभूमि परिसर सहित पूरे राम धाम को सजाने के लिए देश और विदेश से एक लाख कुंतल से अधिक विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूल आ गए हैं।

सजावट का काम राम जन्मभूमि परिसर से शुरू किया गया है।

अब दो दिन के भीतर धर्मपथ ,रामपथ और भक्ति पथ की सजावट होनी है।

यह सजावट नगर के साथ प्रमुख प्रवेश द्वारों और हाइवे पर भी की जा रही है।

जिससे एयरपोर्ट से उतरते ही आमंत्रित मेहमानों को त्रेता की अयोध्या के दिनों की खुशी का एहसास होने लगेगा।

 

Read Also:- Ayodhya Ram Mandir Latest Updates: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तैयारियां तेज

Hello, I have been doing Content Writing ,SEO SMM DIGITAL MARKETING WordPress website development for more than 5 years. Currently I am sharing this experience with you on this website

Leave a Comment