Ayodhya Ram Mandir Latest Updates: आज सरयू तट पर श्री राम नाम संकीर्तन महायज्ञ की पूर्णाहुति

Priya Singh Rathore

Updated on:

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: आज सरयू तट पर श्री राम नाम संकीर्तन महायज्ञ की पूर्णाहुति

Ayodhya Ram Mandir:

Completion of Shri Ram Naam Sankirtan Mahayagya: सरयू तट पर राम मंदिर निर्माण के संकल्प की

पूर्ति के लिए आयोजित श्री राम नाम संकीर्तन महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी।

नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारम्भ 17 जनवरी को हुआ था।

इस महायज्ञ में 1008 कीर्तन कुंजों में नेपाल से आए 21 हजार नाम जापक संकीर्तन कर रहे हैं।

इसके साथ ही यहां छह सौ से अधिक दम्पति श्री राम नाम यज्ञ में आहुतियां भी दे रहे हैं।

1008 शिवलिंग स्थापित कर प्रतिदिन रुद्राभिषेक का भी अनुष्ठान चल रहा है।

Ritual of Rudrabhishek: 9 दिन से चल रहा अनुष्ठान आज पूरा

 

Ram Mandir: इस महायज्ञ के आयोजक नेपाली बाबा आत्मानंद महाराज ने बताया कि उनके गुरुदेव बगही

बाबा स्वामी रामनारायण दास महाराज भी श्री राम नाम यज्ञ के प्रति समर्पित थे।

उन्होंने अयोध्या में तीन बार इस महायज्ञ का आयोजन किया था।

उसी कड़ी में दूसरी बार यह आयोजन उनके द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से लोक कल्याण के साथ देश में शांति स्थापित होगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस मौके पर उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में हंसराज दास ऊर्फ नागा बाबा के नाम का ऐलान किया और कंठी चादर भेंट कर आशीर्वाद भी दिया।

Ministers of Maharashtra: महाराष्ट्र के कई मंत्री फरवरी में करेंगे दर्शन

 

Consecration Ceremony of the idol: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के कई सदस्य फरवरी के पहले सप्ताह में नव-निर्मित राम मंदिर में पूजा करने के लिए अयोध्या धाम जाएंगे। एक अधिकारी के अनुसार यह दौरा पांच फरवरी को हो सकता है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ-साथ राज्य के विधायकों और लोकसभा सांसदों को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए लेजाने की योजना बना रहे हैं |

 

Read Also:- Ayodhya Ram Mandir Latest Updates: अयोध्या में भगवन श्री राम के बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे

Hello, I have been doing Content Writing ,SEO SMM DIGITAL MARKETING WordPress website development for more than 5 years. Currently I am sharing this experience with you on this website

Leave a Comment