Bihar Government Updates: बिहार पर ऐलान भावी गठबंधन को लेकर कई चीजे तय की जा रही
Nitish Kumar likely to join NDA: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लगातार दूसरे दिन बिहार में जदयू के साथ भावी रिश्तों और नई सरकार की संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ दिन में भाजपा और जदयू गठबंधन एक बार फिर आकार ले सकता है और नई सरकार का गठन भी हो सकता है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को इस मामले पर किसी तरह की बयान बाजी न करने और इंतजार करने को कहा है। भावी गठबंधन को लेकर कई चीजे तय की जा रही हैं। इसमें नई सरकार का गठन, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल और लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा भी शामिल है।
Nitish kumar: खास सूत्र के जरिए संवाद
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व खास संवाद सूत्र के जरिए नीतीश के संपर्क में है और भावी गठबंधन को लेकर कई चीजे तय की जा रही हैं। इसमें नई सरकार का गठन, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल और लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा भी शामिल है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले फॉर्मूले पर ही नई सरकार का गठन भी हो सकता है, लेकिन भाजपा पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। Bihar Government Updates
State Working Committee meeting: प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मौजूद रह सकते नड्डा
पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक भी शनिवार और रविवार को पटना में हो रही है।
इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी हिस्सा लेने की संभावना है।
ऐसेमें पार्टी अपना भावी फैसला इस बैठक के बाद ही जाहिर करेगी।
तब तक बहुत सारी चीजें तय हो जाएगी और विपक्षी गठबंधन को लेकर नीतीश का फैसला भी सामने आ जाएगा।
पार्टी इस पूरे मामले पर नीतीश की पहल का इंतजार कर रही है कि वह पहले विपक्षी गठबंधन से बाहर
आएं, उसके बाद ही भाजपा अपना नया कदम आगे बढ़ाएगी। Bihar Government Updates
Congress MLAs of Bihar: बिहार के कांग्रेस विधायकों पर नजर
भाजपा की नजर बिहार के कांग्रेस विधायकों पर भी है। उनका भी एक बड़ा समूह नया गुट बनाकर भाजपा के समर्थन में आ सकता है।