Ayodhya Ram Mandir Latest Updates: समारोह के बाद अयोध्या के हर घर में राजा राम विराजमान

Priya Singh Rathore

Updated on:

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: समारोह के बाद अयोध्या के हर घर में राजा राम विराजमान

 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का उत्सव निराला है। हर व्यक्ति रामलला के आगमन को लेकर उत्साहित है।

आज समारोह के बाद अयोध्या के हर घर में राजा राम विराजमान हो गए हैं।

अयोध्या के घरों में उत्सव जैसा माहौल है। घरों में पकवान बना रहे हैं।

भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप लोगों को वितरित किया जा रहा है।

बड़ी देवकाली मंदिर के इतिहास का प्रमाण है कि यह क्षेत्र बहुत ही ऐतिहासिक है।

दिन में तीन बजे के बाद इस क्षेत्र में लोग राम धुन में मस्त दिखे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे बड़ा उत्सव उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।

उनके पूर्वज राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Consecration of Ram temple in Ayodhya: राम के स्वागत में हर राह सजी

 

Celebrations Of Consecration Ceremony: सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर आनेवाली सड़क एयरपोर्ट को भी जोड़ रही थी। ऐसे में इस सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम बेहद सख्त थे। एयरपोर्ट तिराहे से 100 मीटर आगे पुलिस चेक पोस्ट बनाया गया था, जहां से राम भक्तों को वापस लौटाया जा रहा था। अंडरपास से लेकर एयरपोर्ट तक किनारों पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके साथ ही फूलों और पौधों के गमले लगाए गए थे। एहतियात के तौर पर सभी दुकानें बंद थीं। स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर कार्यक्रम में आ रहे विशिष्टजनों की एक झलक पाने के लिए उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे थे। रास्ते में ही संस्कृति विभाग द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जा रही थीं।

Record of flight landing made in Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन अयोध्‍या में फ्लाइट लैंडिंग का बना रिकॉर्ड

 

Flight landing in Ayodhya: यूपी के सबसे नए अयोध्या एयरपोर्ट ने शुरुआत में ही रिकार्ड कायम कर दिया है। राममंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन यानी सोमवार को एयरपोर्ट से 100 से अधिक चार्टर्ड विमानों की आवाजाही हुई। इस समारोह के लिए आमंत्रित 7000 से अधिक मेहमान अयोध्‍या पहुंचे थे। अब तक इनवेस्टर्स समिट के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट ने नियमित उड़ानों के अलावा 43 तक चाटर्ड विमानों का परिचालन किया था। शाम पांच से रात नौ बजे तक अयोध्या एयरपोर्ट पर सबसे अधिक भीड़ रही। वीआईपी लाउंज बॉलीवुड कलाकारों से ठसाठस भरा था। पहली बार ऐसा हुआ जब कोई एयरपोर्ट वीआईपी अतिथियों से भर गया हो।

 

Read Also:- Ayodhya Ram Mandir Updates: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शेयर

Hello, I have been doing Content Writing ,SEO SMM DIGITAL MARKETING WordPress website development for more than 5 years. Currently I am sharing this experience with you on this website

Leave a Comment